रामगढ़, अप्रैल 11 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। माली मालाकार संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को सीसीएल सौंदा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले की जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में फाउंडेशन के पिंटू मालाकार, उदय मालाकार, रामकृपाल मालाकार, धनंजय मंडल, अंजू वर्मा सहित अन्य सदस्यों ने महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले समाज सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी व्यक्तित्व थे। उन्होंने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच, भेदभाव और कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और शिक्षा को सभी वर्गों तक पहुंचाने का कार्य किया। कार्यक्रम में फाउंडेशन की ओर से विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच कॉपी-कलम और मिठाई का वितरण किया ग...