सीसीएल सुरक्षा गार्ड के आश्रितों को 28.62 लाख मुआवजा
रांची, जून 22 -- रांची, संवाददाता। अतिरिक्त मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) ने सड़क दुर्घटना में मृत सीसीएल सुरक्षा गार्ड मथिया उरांव के आश्रितों को 28.62 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। न्यायाधिकरण के पीठासीन पदाधिकारी मनोज त्रिपाठी ने यह राशि 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ देने का निर्देश दिया। मामला 7 मार्च 2017 का है। मथिया उरांव टेटरिया खंड कोलियरी में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.