बोकारो, मार्च 13 -- जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। खासमहल कोनार परियोजना कार्यालय परिसर में गुरुवार को भामसं से संबद्ध सीसीएल सीकेएस बीएंडके एरिया कमेटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित कर 18 महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न पदों में कार्यरत महिला कर्मियों को यूनियन के एरिया प्रभारी सह केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप मरीक व सचिव रामनिहोरा सिंह सहित अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया। कहा कि मानव जीवन की सृष्टि ही महिलाओं के कारण हो सकी। महिला दिवस के दिन ही सिर्फ महिलाओं का सम्मान नहीं हो बल्कि हर वक्त, हर जगह महिलाओं का सम्मान प्रतिदिन होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच महिला सशक्तिकरण को लेकर हमेशा बेहतर रही है। सम्मानित होने वाली महिलाओं में कमली देवी, रतनी देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.