रामगढ़, जून 27 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि।सीसीएल की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) योजना के तहत शुक्रवार को भुरकुंडा रिवरसाइड स्थित बुधबाजार दोतल्ला पंचायत में जरूरतमंद परिवारों के बीच सोलर लैंप का वितरण किया गया। पंचायत की मुखिया सत्यवंती देवी ने सीसीएल की ओर से उपलब्ध कराए गए सोलर लैंप अति निर्धन अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक व बीपीएल परिवारों के बीच वितरित किया। लाभुकों में श्यामा देवी, करमी देवी, इस्थेर लकड़ा, आरती देवी, जगमुनी देवी, संजू देवी, नीतू देवी, लंगरी देवी, मुद्री देवी और शकील अहमद सहित आदि शामिल थे। मौके पर सीसीएल के सीएसआर पदाधिकारी ओमप्रकाश ओझा ने कहा कि सीसीएल अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती के दौरान लोगों को होने वाली परेशानियों को देखते ...