सीसीएल सीएमडी ने हाईटेक पॉलीहाउस का किया उद्घाटन
रांची, मई 31 -- कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के रेंडो गांव में रविवार को सीसीएल के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह ने उन्नत कृषि परियोजना के तहत निर्मित हाईटेक टेक्नोलॉजी पॉलीहाउस का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना से संबंधित एक बुकलेट का भी विमोचन किया तथा अधिकारियों और किसानों के साथ परियोजना क्षेत्र का भ्रमण कर आधुनिक कृषि तकनीकों का जायजा लिया। सीएमडी ने ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन, सॉइल मॉइस्चर सेंसर और ऑटोमेटेड इरिगेशन सिस्टम की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों को मौसम, मिट्टी की नमी और सिंचाई संबंधी सटीक जानकारी मिल रही है, जिससे कृषि उत्पादन बढ़ाने और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन में मदद मिल रही है। उन्होंने उन्नत कृषि परियोजना को ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीक आधारित कृषि विकास की दिशा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.