सीसीएल विद्या सारथी योजना से जेईई-नीट के लिए तैयार होंगे विद्यार्थी
रांची, मई 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीसीएल ने शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 'सीसीएल विद्या सारथी परियोजना' शुरू की है। इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन के लिए सीसीएल मुख्यालय में शनिवार को सीसीएल एवं नेशनल कंप्यूटर साक्षरता मिशन (एनसीएसएम) के बीच एमओयू हुआ। सीएसआर के अंतर्गत शुरू की जा रही इस पहल का उद्देश्य सीसीएल कमांड क्षेत्रों के मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट जैसी राष्ट्रीय परीक्षा की तैयारी करानी है। कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2026 में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अधिकतम 400 विद्यार्थियों का चयन पारदर्शी प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- JEE Advanced Marks vs Rank : जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स पर क्या रैंक संभव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.