सीसीएल रजरप्पा ने किया स्वच्छता जागरूकता रथ रवाना
रामगढ़, सितम्बर 30 -- रजरप्पा। निज प्रतिनिधि स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सीसीएल रजरप्पा में बुधवार को स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छता जागरूकता रथ शुरू किया गया। मौके पर पर गिरीश कुमार राठौर ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। मौके पर उन्होंने कहा की कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति आमजनों में जागरूकता उत्पन्न करना व स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना है।जागरूकता रथ के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लोगों को स्वच्छता के महत्व, साफ-सफाई बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.