सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में डीजल चोरी की साजिश विफल, कई सामान बरामद
रामगढ़, मई 24 -- रजरप्पा। निज प्रतिनिधि सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के बेस वर्कशॉप परिसर में डीजल चोरी की योजना को सीसीएल प्रबंधन एवं रजरप्पा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से विफल कर दिया गया। इस संबंध में सीसीएल प्रबंधन ने रजरप्पा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया है। और कहा है की पगुप्त सूचना के आधार पर दिनांक शनिवार देर रात संयुक्त अभियान चलाया गया। सूचना थी कि लगभग 12 से 15 की संख्या में अपराधी बेस वर्कशॉप परिसर में घुसकर डीजल चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सीसीएल सुरक्षा विभाग एवं रजरप्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। संयुक्त छापेमारी के दौरान अपराधी अंधेरे और जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए। अभियान के दौरान घटनास्थल से 05 मोटरसाइकिल, 40 लीटर क्षमता वाले 09 गैलन, डीजल चोरी में प्रयुक्त पाइप एवं रस्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.