सीसीएल में नौकरी लगाने का झांसा देकर सात लाख की ठगी
रांची, जुलाई 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के डिबडीह निवासी नेहा तिर्की से सीसीएल में नौकरी लगने का झांसा देकर उनसे सात लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली गई है। नेहा तिर्की ने प्रतिभा कुमार और रेखा मिंज के विरुद्ध डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता के अनुसार, उसकी परिचित प्रतिभा कुमारी ने सीसीएल में क्लर्क पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे चरणबद्ध तरीके से कुल 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन व नकद लिए। आरोप है कि प्रतिभा कुमारी के कहने पर रेखा मिंज के खाते में भी 2.10 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। पीड़िता का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और रकम लौटाने से इनकार कर दिया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: व्यापार में सीएफ नियुक्त करने के नाम पर युवक से 8.20 लाख की ठगी, मुकदमा
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.