रांची, जून 2 -- रांची। सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस में 3 दिनी आधार अपडेट कैंप मंगलवार को शुरू हुआ। इसका उद‌्घाटन संजय ठाकुर, महाप्रबंधक ने किया। शिविर 4 जून तक चलेगा। पहले दिन करीब 40 लोगों का आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्य किया गया। इसमें आधार नामांकन व अद्यतन की सुविधा 0 से 5 वर्ष, 5 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए उपलब्ध कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...