सीसीएल में जीईएम पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम हुआ
रांची, सितम्बर 23 -- रांची। सीसीएल में जीईएम (गवर्मेंट ई-मार्केटप्लेस) : नई सुविधाएं एवं कार्यप्रणाली विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम बुधवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को गवर्मेंट ई-मार्केटप्लेस की नई सुविधाओं, प्रक्रियाओं व कार्यप्रणाली से अवगत कराकर खरीद संबंधी कार्यों में दक्षता बढ़ानी थी। जीईएम के निदेशक एवं नोडल अधिकारी सूरज शर्मा तथा झारखंड स्थित उनकी टीम द्वारा प्रतिभागियों को जीईएम पोर्टल की नवीनतम सुविधाओं एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। सत्र के दौरान निर्धारित गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करते हुए सर्वोत्तम उपलब्ध मूल्य (एल-1) पर खरीद प्रक्रिया को प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संपादित करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। मौके पर निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) अनूप हंजूरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.