सीसीएल में एआई व ह्यूमन इंटेलिजेंस पर हुई चर्चा
रांची, जुलाई 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सनल मैनेजमेंट (एनआईपीएम) रांची चैप्टर की ओर से गुरुवार को सीसीएल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मानवीय बुद्धिमत्ता के समन्वय विषय पर सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्रा ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मानवीय संवेदनशीलता के समन्वय से संगठनों की कार्यक्षमता, निर्णय क्षमता एवं उत्पादकता में उल्लेखनीय सुधार संभव है। उन्होंने इस सार्थक आयोजन हेतु एनआईपीएम रांची चैप्टर की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के ज्ञानवर्धक सत्रों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य वक्ता डॉ जीपी राव ने कार्यस्थल पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उत्तरदायित्वपूर्ण, नैतिक एवं प्रभावी उपयोग के लिए प्रतिभागियों को व्यावहारिक सुझाव दिए।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.