सीसीएल में आईटी और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
रांची, सितम्बर 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीसीएल के मानव संसाधन विकास विभाग (एचआरडी) द्वारा शुक्रवार को 'आईटी एवं साइबर सुरक्षा तथा साइबर हाइजीन' विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषज्ञ वक्ता सुरेश बेहरा, पूर्व महाप्रबंधक (सिस्टम), सीसीएल एवं मोहित जैन, वरिष्ठ प्रबंधक (सिस्टम) ने प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान साइबर सुरक्षा की मूलभूत अवधारणाओं, आधुनिक साइबर खतरों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा सुरक्षा, साइबर हाइजीन, साइबर सुरक्षा फ्रेमवर्क, क्लाउड सिक्योरिटी गवर्नेंस जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उद्घाटन सत्र में पंकज कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ), सीसीएल, एमएफ हक, महाप्रबंधक (एचआरडी) एवं विभा उरांव, महाप्रबंधक (सिस्टम) आदि उपस्थित थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.