बोकारो, अप्रैल 12 -- सीसीएल बीएंडके एरिया के बोकारो कोलियरी के लिए डीडी माइंस में शावेल ऑपरेटर के पद पर काम करने वाले तारकेश्वर चक्रवर्ती जो पिछले दिनों सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके लिए शनिवार को पीट मीटिंग हॉल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मैनेजर बीसी शुक्ला ने कहा कि अपने कार्यकाल में तारकेश्वर जी पूरी ईमानदारी के साथ काम कर कंपनी के लिए समर्पित रहे हैं। श्रमिक नेता विनय पाठक ने संबोधित किया। विनय पाठक, नीतू कुमार, चंदन कुमार, आरव कुमार, विजय मिश्रा, अजय सिंह, राजेंद्र, संजय सिंह, तपेश्वर चौहान, विनोद कुमार, सुरेंद्र महतो, अमलेश शर्मा, गोपाल झा, बिजयानंद प्रसाद आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.