रामगढ़, अप्रैल 5 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग प्रक्षेत्र की झारखंड उत्खनन परियोजना के मैगजीन घर के पास तीन अवैध कोयला मुहाना को वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस के सहयोग से सीसीएल प्रबंधन ने डोजरिंग कर बंद कराया। इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी एमके पांडेय ने बताया कि रात के अंधेरे में कुछ कोयला चोर अवैध कोयला खनन कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग के सहयोग से अवैध कोयला मुहाने की डोजरिंग कर बंद कराया गया है। सूचना मिलने पर अवैध कोयला खनन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। मौके पर वेस्ट बोकारो ओपी से सअनि सतेंद्र शर्मा, परियोजना के सुरक्षा प्रभारी ईश्वरी उरांव, क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी जागो मांझी, उमेश कुमार, जगरनाथ साव सहित झारखंड पुलिस और होम गार्ड के कई जवान उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...