रामगढ़, फरवरी 18 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग प्रक्षेत्र की झारखंड उत्खनन परियोजना के छह नंबर में बुधवार को वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस के सहयोग से सीसीएल प्रबंधन ने अवैध कोयला खदान को डोजरिंग कर बंद कराया। इस संबंध में परियोजना के पीओ एमके पांडेय ने बताया कि रात के अंधेरे में कुछ कोयला चोर अवैध कोयला खनन कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस के सहयोग से अवैध कोयला मुहाने की डोजरिंग कर बंद कराया गया है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर अवैध कोयला खनन के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मौके पर वेस्ट बोकारो ओपी के पुअनि अविनाश चारी, सेफ्टी ऑफिसर बलराम झा, परियोजना के सुरक्षा प्रभारी ईश्वरी उरांव, उमेश कुमार, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी मनेही राजभर सहित पुलिस और होम गार्ड के कई अन्य जवान उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.