पलामू, फरवरी 11 -- पंडवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पंडवा अंचल सह राजस्व गांव के रैयतों ने बुधवार को उपायुक्त को आवेदन देकर सीसीएल से जमीन का मुवावजा दिलाने की मांग की है। रैयतों ने आवेदन में उल्लेख किया है कि सीसीएल के राजहरा कोलियरी प्रबंधन ने अभी तक जमीन के मुवावजा का भुगतान संबंधित कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कई अन्य कानूनी प्रावधानों का भी अनुपालन नहीं कर रहा है। परंतु कोयला उत्खनन कार्य शुरू कर दिया है। रैयतों ने कहा कि पूर्व में भी कई बार सीसीएल प्रबंधक और जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवेदन देकर मुवावजा की मांग की गई। बावजूद इसके अभी तक मुवावजा भुगतान नहीं की गई। रैयत जुगेशवर राम, धर्मेन्द्र राम, ओमप्रकाश और अनिल राम ने कहा कि वे लोग अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं। पूर्वजों से ली गई जमीन के बदले सीसीएल प्रबंधक मुआवजा अभी तक नहीं ...