गुड़गांव, जून 23 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। शिक्षा विभाग ने चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) को लेकर जारी विवादित आदेश को वापस लेते हुए शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने अब वह व्यवस्था समाप्त कर दी है, जिसके तहत सीसीएल से जुड़े मामलों को जिला उपायुक्त (डीसी) की अनुशंसा के बाद ही मुख्यालय भेजा जाना था। विभाग के इस फैसले को प्रदेशभर की महिला शिक्षिकाओं और कर्मचारियों की लंबे समय से उठ रही मांगों की जीत माना जा रहा है। गुरुग्राम की महिला शिक्षकों द्वारा भी महिला आयोग तक यह मामला पहुंचा था। जिनकी शिकायत के बाद ही उन्हें विभाग द्वारा सीसीएल दी गई थी। ऐसे में अब जब यह फैसला वापस ले लिया गया है तो बड़ी संख्या में महिला शिक्षकों को राहत मिली है। यह भी पढ़ें- सीसीएल पर शिक्षा कर्मियों को बड़ी राहतचाइल्ड केयर लीव का विवाद दरअसल,...