सीसीएल नोटिस को लेकर विधायक से मिले ग्रामीण
रामगढ़, जून 23 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सौंदा डी पंचायत बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार शाम विधायक रोशनलाल चौधरी से उनके पतरातू स्थित आवास में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने सीसीएल की ओर से सौंदा डी के आवासीय कॉलोनी में बांटे जा रहे नोटिस की जानकारी दी। कहा कि सीसीएल ऐसा कर लोगों में भय फैला रही है। इस पर विधायक ने कहा कि सौंदा डी के लोगों को चिंतीत होने की आवश्यकता नहीं। हर परिस्थिति में वे उनके साथ खड़े हैं। इस दौरान विधायक ने सीसीएल बरका-सयाल के जीएम अजय सिंह से मोबाइल पर बात कर विषय पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार विधायक ने जीएम को खनन कार्य से पूर्व वार्ता करने की बात कही है। प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष सह मुखिया उपेंद्र शर्मा, सचिव संजय यादव, डब्लू पांडेय, राजगिरी चौधरी, अमरेश कुमार, संतोष शर्मा, दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.