रांची, दिसम्बर 30 -- रांची, संवाददाता। सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) एंबुलेंस को रवाना किया। इस मोबाइल मेडिकल यूनिट को सीसीएल के मानव संसाधन निदेशक हर्ष नाथ मिश्र ने वरिष्ठ अधिकारियों, महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष व सीसीएल कर्मियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीसीएल ने बताया कि यह पहल राज्य के खनन क्षेत्रों के आसपास रहने वाले समुदायों को समान और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किया गया है। मोबाइल मेडिकल यूनिट अत्याधुनिक जांच सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें स्तन कैंसर जांच, एक्स-रे एवं आरटी-पीसीआर के माध्यम से क्षय रोग (टीबी) की जांच और डायबिटीज जांच, सीबीसी, हीमोग्लोबिन एवं ब्लड ग्रुपिंग जैसी आवश्यक लैब जांच सुविधाएं शामिल हैं। यह यूनिट केबीप...