रांची, मार्च 12 -- रांची। सीसीएल जन आरोग्य केंद्र गांधीनगर द्वारा नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन गुरुवार को भीठा बस्ती में किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञों चिकित्सकों द्वारा 141 लोगों की जांच की गई और आवश्यक परामर्श दियादिया गया। कैंप में विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन की जांच हुई। सभी को नि:शुल्क दवा भी दी गई। इस शिविर के सफल आयोजन में डॉ भरत सिंह सीएमओ इंचार्ज गांधीनगर, डॉ प्रीति तिग्गा, डॉ अनिता होरो, डॉ रजनी कुजूर, डॉ स्वाति, डॉ शिल्पी झा, डॉ साइम, मुन्ना कुमार सिंह, एवं सभी पारा मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...