रांची, जून 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीसीएल में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधवत उद्घाटन सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार ने किया। इस दौरान अतिथियों ने पौधरोपण किया। साथ ही पर्यावरण विषयक पुस्तक नेचर्स वॉयस- 4 को विमोचन किया। अनूप हंजुरा ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जीरो प्लास्टिक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है। यह भी पढ़ें- स्वच्छ, संतुलित पर्यावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला : एमडी उन्होंने वर्षा जल संरक्षण को समय की ...