रांची, अप्रैल 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीसीएल मुख्यालय, रांची में गुरुवार को साहसिक साइक्लिस्ट और पर्वतारोही आशा मालवीय का स्वागत किया गया। आशा मालवीय 'नारी शक्ति-देश भक्ति' का संदेश लेकर देशव्यापी एकल साइकिल यात्रा पर निकली हैं। उनकी यह 7800 किलोमीटर लंबी यात्रा 11 जनवरी को जयपुर से शुरू हुई थी, जिसका समापन अरुणाचल प्रदेश के किबिथू में होगा। सीसीएल मुख्यालय आगमन पर निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्रा और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने उनकी हौसलाअफजाई करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर आशा मालवीय ने सीसीएल प्रबंधन के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने विशेष रूप से वर्ष 2023 के अपने पिछले अभियान के दौरान सीसीएल द्वारा दिए गए सहयोग और साइकिल उपलब्ध कराए जाने के लिए आभार व्यक्त किया।इसी क्रम में आशा मा...