बोकारो, मई 18 -- बेरमो। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा के आदेश पर ईएंडएम विभाग के फोरमैन सुशील कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सुरक्षा विभाग, ईएंडएम विभाग तथा सीआईएसएफ के द्वारा संयुक्त रूप से अवैध बिजली चोरी को लेकर छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान फुसरो के पुराना‌ बीडीओ ऑफिस में विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति पोल पर चढ़कर सभी अवैध कनेक्शन को काट दिए। काटे गए कनेक्शन के तार को जब्त कर प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया। इस संदर्भ में ईएंडएम विभाग के फोरमैन ने कहा कि बिजली के अवैध कनेक्शन के विरुद्ध ऊपर से आदेशानुसार यह कार्य किया जा रहा है। अगर फिर से कोई कनेक्शन लेता है तो फिर से कनेक्शन काटा जाएगा। कहा कि जिनको भी बिजली का कनेक्शन चाहिए वह प्रबंधन से बात करें। वहीं ढोरी के सुरक्षा प्रभारी शिलचंद ने कहा कि ...