रांची, जनवरी 1 -- रांची, संवाददाता। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय में नववर्ष-2026 पर सीसीएल के वित्त निदेशक पवन कुमार मिश्रा, मानव संसाधन निदेशक हर्ष नाथ मिश्र और तकनीकी/संचालन निदेशक चंद्र शेखर तिवारी ने मुख्यालय में कार्यरत सभी कोयला कर्मियों से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कहा कि सीसीएल की प्रगति और उपलब्धियों के पीछे कर्मियों की कड़ी मेहनत, निष्ठा और समर्पण की अहम भूमिका है। सभी कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं कार्यक्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...