बोकारो, अप्रैल 7 -- कथारा, प्रतिनिधि। सीसीएल डीटी अनुप अंजुरा ने सोमवार को दामोदर नदी तट पर प्रस्तावित रिवर फ्रंट सौंदर्यीकरण योजना स्थल एवं ढोरी माता तीर्थालय के निर्माण कार्य साइड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जीएम एलएंडआर चंद्रगुप्त प्रकाश एवं जीएम वाशरी सहित अन्य अधिकारी थे। डीटी ने ढोरी माता तीर्थालय के निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता व निर्धारित समय सीमा की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात कथारा प्रक्षेत्र के जीएम एकेबी सिंह व विभिन्न परियोजनाओं के पीओ एवं विभागीय अधिकारियों के साथ सीसीएल कथारा अतिथि गृह में बैठक की गई। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के उत्पादन एवं डिस्पैच लक्ष्य को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई और अधिकारियों से वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गई। डीटी ने बताया...