रामगढ़, जून 29 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल तोपा परियोजना से कोयले की ढुलाई विगत पांच दिनों से बंद है। इसमें सबसे अधिक परेशानी कोयले का डीओ लगाने वाले कोयला व्यवसायियों के साथ ही लोकल सेल में मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करने वाले मजदूरों के समक्ष खड़ी हो गई है। कोयला कारोबारी अपनी पूंजी लगाने का बाद समय पर कोयला उठाव न होने से ठगे ठगे से महसूस कर रहे हैं। इसका कारण अब तक साफ नहीं हो पाया है। बताया गया है कि तोपा परियोजना लोकल सेल से कोयला लेकर धनबाद जाने के क्रम में बारलौंग बुध बाजार के पास उक्त ट्रक व सवारी गाड़ी के बीच हुई दुर्घटना में आठ लोगों से अधिक की जान चली गई थी। इसके बाद से ही तोपा परियोजना लोकल सेल में पहले डीटीओ व बाद में डीएमओ का हस्तक्षेप हुआ।साथ ही गाड़ियों के कागजात की सख्ती से जांच के बाद कोयला लदे ट्रकों व हाईव...