बोकारो, जून 17 -- सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र में 16 जून से 30 June तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। ऐसे में जीएम कार्यालय के प्रांगण में अधिकारियों तथा कर्मियों ने स्वच्छता बनाए रखने के लिए शपथ दिलाते हुए पखवाड़ा की शुरूआत किया।

स्वच्छता का महत्व अध्यक्षता जीएम रंजय सिन्हा तथा संचालन सीएसआर अधिकारी डीएस प्रसाद ने किया। एसओपी कुमारी माला ने सभी अधिकारी सहित कर्मियों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए शपथ दिलवाई। जीएम ने कहा कि सच्चे नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए सभी खुद भी स्वच्छ रहें तथा आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने का कार्य करें। सभी प्रण करे कि मैं न गंदगी करूंगा और न किसी को करने दूंगा। इसके लिए सबसे पहले मैं खुद से अपने परिवार से अपने मोहल्ले अपने गांव एवं अपने कार्यालय से शुरुआत करूंगा। सभी अधिकारियों व कर्मियों से आग्रह किया कि को...