बोकारो, मई 1 -- 30 अप्रैल को बेरमो कोयलांचल में कई कर्मी सेवानिवृत्त हो गए। सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत करगली ऑफिसर्स क्लब में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रक्षेत्र की विभिन्न परियोजना के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक व्यावहारिक प्रक्रिया है, जिससे हर किसी को एक दिन गुजरना पड़ता है। कामगारों की मेहनत के बल पर ही आज कोल इंडिया इस मुकाम तक पहुंचा है। कोल इंडिया परिवार हमेशा अपने मजदूरों के साथ खड़ा रहा है। सुरेश प्रसाद, सुरेश कुमार, संजय केआर अम्बष्ठ, रतन नायक, लालधारी हजाम, तिलक राम नायक, नारायण, राज कुमार मलाह, बदरुद्दीन, तारावती देवी व कुसमी देवी, शशि भूषण प्रसाद सिंह सेवानिवृत्त हुए। सीसीएल के संतोष दास रत्नाकर,...