सीसीएल डीटी व डीएफ ने किया कुजू रेलवे साइडिंग का निरीक्षण
रामगढ़, जून 25 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल के डायरेक्टर टैक्निकल ऑपरेशन अनूप अंजुरा व डायरेक्टर फाइनेंस पवन कुमार मिश्रा ने गुरुवार को क्षेत्र में स्थित कुजू न्यू रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान द्वय अधिकारियों ने कुजू न्यू रेलवे साइडिंग के अनलोडिंग यार्ड, कांटा, कार्यालय परिसर समेत अन्य इंतजामात का जायजा लिया। वहीं रेलवे रैक से देश के विभिन्न राज्यों में स्थित विद्युत थर्मल प्लांट व औद्योगिक इकाईयों को भेजे जाने वाले कोयले के डिस्पैच के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान और बेहतर कार्य करने को प्रेरित किया। वहां मौजूद सीसीएल कुजू क्षेत्र के जीएम राजीव कुमार सिन्हा व तोपा परियोजना पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह भी मौजूद रहे। इस मुद्दे पर सीसीएल मुख्यालय के अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों संग मंत्रणा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.