बोकारो, जुलाई 17 -- कथारा, प्रतिनिधि। सीसीएल के महाप्रबंधक सेफ्टी विनोद कुमार ने कथारा प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक एकेबी सिंह, विभागाध्यक्ष (सेफ्टी) राजकुमार वर्णवाल व मुख्यालय के रोहित कुमार भी शामिल रहे। जीएम सेफ्टी कथारा के माइंस रेसक्यू स्टेशन पहुंचे। यहां पदस्थापित अधिकारियों व सेफ्टी के सदस्यों से पूरे संसाधनों का जानकारी प्राप्त की। वहीं विभिन्न प्रकार के दिशा निर्देशित किया।

निर्णय और अवलोकन इसके बाद वे जारंगडीह कोलियरी परियोजना पहुंचे। यहां पीओ पीके सेन गुप्ता, खान प्रबंधक सुनील कुमार यादव व सेफ्टी संतोष कुमार सहित विभिन्न अधिकारियों से पूरे खदान के सुरक्षा के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। वहीं व्यू प्वाइंट पर जाकर पूरी परिस्थिति का अवलोकन किया। इसके बाद कथारा कोलियरी परियोजना में पहुंचे। पीओ ...