सीसीएल जारंगडीह प्रबंधन से सीटू शाखा की वार्ता
बोकारो, अगस्त 13 -- कथारा, प्रतिनिधि। सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह कोलियरी में श्रमिकों की 25 सूत्री मांगों को लेकर परियोजना कार्यालय सभागार में प्रबंधन और एनसीओइए (सीटू) शाखा कमेटी के बीच वार्ता की गई। शाखा कमेटी ने श्रमिकों से जुड़ी विभिन्न मांगों को प्रबंधन के समक्ष रखा। प्रमुख मांगों में परियोजना विस्तारीकरण में तेजी, कंपनी प्रावधान के अनुसार पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी, माइंस के हॉल रोड को दुरुस्त करने, रेस्ट शेल्टर व सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने, सीपीआरएमएस के तहत काटी गयी राशि का प्रमाण पत्र देने, कॉलोनियों में जर्जर बिजली तार दुरुस्त करने और आउटसोर्सिंग मजदूरों को पहचान पत्र देने शामिल हैं। परियोजना पदाधिकारी पीके सेन गुप्ता ने मांगों पर जल्द पहल का आश्वासन दिया। यूनियन नेताओं ने कहा कि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.