रांची, मार्च 20 -- रांची। सीसीएल जन आरोग्य केंद्र गांधीनगर द्वारा नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर शुक्रवार को एदलहातु बस्ती में लगाया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर ने 157 लोगों की जांच की और उचित सलाह दी। शिविर में विशेषकर हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन आदि की जांच की गई। शिविर के सफल आयोजन में डॉ भरत सिंह सीएमओ इंचार्ज गांधीनगर, डॉ प्रीति तिग्गा, डॉ अनिता होरो, डॉ आशिमा तिग्गा, डॉ स्वाति, डॉ शिखा, डॉ शिल्पी झा, डॉ मेघा, मुन्ना सिंह व पारा मेडिकल स्टाफ का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.