सीसीएल गिरिडीह में 3 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर खराब, बिजली संकट गहराया
गिरडीह, सितम्बर 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के पावर सब स्टेशन में लगा तीन एमवीए का ट्रांसफॉर्मर खराब होने से कोलियरी क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया है। ट्रांसफॉर्मर पर बढ़े अतिरिक्त लोड के कारण बनियाडीह समेत दर्जनों गांवों में चार-चार घंटे की लोड शेडिंग की जा रही है। पिछले दो दिनों से लोगों को महज 12 से 14 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे 10 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है।
ट्रांसफॉर्मर की खराबी कारण वज्रपात से ट्रांसफॉर्मर में आई खराबी : बनियाडीह पावर सब स्टेशन के विद्युत कर्मियों के अनुसार मंगलवार दोपहर वज्रपात के कारण ओपेनकास्ट परियोजना को बिजली आपूर्ति करने वाले तीन एमवीए के ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गई। इसके बाद सब स्टेशन में उपलब्ध दो अन्य तीन एमवीए के ट्रांसफॉर्मरों से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की गई। एक ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.