रांची, फरवरी 17 -- रांची, संवाददाता। कांके रोड स्थित सीसीएल के केंद्रीय अस्‍पताल गांधीनगर में शुक्रवार की सुबह 9 बजे से नि:शुल्‍क हृदय रोग संबंधी चिकित्‍सीय शिविर (कार्डियक क्लिनिक) लगेगा। इस शिविर में हैदराबाद के निजी अस्पताल के चिकित्‍सक डॉ. कश्‍यप व्‍यास (सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्‍ट) हृदय रोग से ग्रसित मरीजों की जांच करेंगे। हृदय रोग से ग्रसित सभी मरीज इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीज के पास यदि पुराने इलाज की रिपोर्ट/जांच के पेपर हों तो उसे अवश्‍य अपने साथ लाएं। शिविर का उद्देश्‍य है कि जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारी के अत्‍याधुनिक इलाज की सुविधा उनके घर के निकट ही प्राप्‍त हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...