बोकारो, अप्रैल 17 -- जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत खासमहल कोनार परियोजना से जुड़े लोकल सेल के लोडिंग मजदूरों, ट्रक ऑनरों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों ने गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर परियोजना कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया। प्रबंधन को मांग पत्र सौंपते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की। सेल से जुड़े व्यक्तियों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों ने कार्मिक प्रबंधक रमेश कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि लोकल सेल का संचालन सुचारू रूप से नहीं किया गया और पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध नहीं कराया गया, तो वे चक्का जाम सहित चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में लोग जुलूस के रूप में कांटा घर होते हुए परियोजना पीट ऑफिस पहुंचे, जहां नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.