धनबाद, अप्रैल 19 -- रिटायर सीसीएल कर्मचारी कारू मांझी को पीएफ फंड और पेंशन का लाभ दिलवाने के एवज में 30 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार बोकारो कथारा सीसीएल कोलियरी एरिया के लेबर ऑफिसर सुभाषचंद्र पासवान और बिचौलिया शनसुल हक को सीबीआई ने शनिवार को विशेष अदालत में पेश किया। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने दोनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजने का आदेश दिया। कारू मांझी के पुत्र सुरेश किस्कू ने 17 फरवरी 2026 को सीबीआई को लिखित शिकायत दी थी। आरोप लगाया था कि उसके पिता 31 अगस्त 2024 को अवकाश ग्रहण कर चुके थे, परंतु उनका पीएफ एवं पेंशन का भुगतान नहीं हुआ था। इस संबंध में उसने लेबर ऑफिसर सुभाष चंद्र पासवान से मुलाकात की तो उसने 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। मामले की शिकायत सुरेश किस्कू ने सीबीआई से की थी। 17 अप्रैल को सीबीआई ने जाल बिछा कर दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.