सीसीएल के मेडिकल कैंप में 165 लोगों की हुई जांच
रांची, मई 20 -- रांची। सीसीएल के जन आरोग्य केंद्र गांधीनगर ने बुधवार को शांति सदन सिलीदीरी बस्ती में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया। शिविर अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष प्रीति सिंह व सीएमओ प्रभारी डॉ भरत सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें 165 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं हाइपरटेंशन की नि:शुल्क जांच की गई। मौके पर डॉ प्रीति तिग्गा, डॉ अनिता होरो, डॉ दीपक सिंह, डॉ सत्यप्रकाश रंजन, डॉ शिल्पी झा, डॉ राहुल, मुन्ना कुमार सिंहआदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.