सीसीएल के नोटिस का सौंदा टिपला में भारी विरोध
रामगढ़, जून 28 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सौंदा टिपला खाली करने को लेकर सीसीएल की ओर से बांटे जा रहे नोटिस के खिलाफ रविवार को काली मंदिर के समीप ग्रामीणों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मिथुन कुमार और संचालन शशिकांत प्रसाद ने किया। बैठक में ग्रामीणों ने एकस्वर में सीसीएल के नोटिस का विरोध करते हुए इस प्रक्रिया को भय फैलाने की साजिश करार दिया। कहा कि सौंदा टिपला में सैकड़ों परिवार वर्षों से रहते आ रहे हैं। इधर कोयला उत्खनन के नाम पर उन्हें उजाड़ने की साजिश सीसीएल प्रबंधन ने रची है, जो सरासर गलत है। वे किसी भी कीमत पर सीसीएल की मंशा पूरी नहीं होने देंगे। वक्ताओं ने कहा कि सोमवार को सौंदा टिपला के सैकड़ों लोग सौंदा डी परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रबंधन को आगाह करेंगे। यदि इसके बाद भी नोटिस के माध्यम से उन्हे डराने का प्रयास किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.