चतरा, दिसम्बर 16 -- टंडवा निज प्रतिनिधि सीसीएल के नीतियों के खिलाफ संघमित्रा के रैयतों में जबरदस्त आक्रोश है। सोमवार को टंडवा अंचल के निर्देश पर कुडलौगा गांव में फॉरेस्ट लैंड और जीएम जेजे लैंड के अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर आहूत की गयी ग्राम सभा को गांव के ग्रामीणों ने तीखा विरोध करते हुए ग्रामसभा का बहिष्कार कर दिया। सराढू मुखिया सीता देवी और उपमुखिया राजेश साव की उपस्थिति में आयोजित ग्राम सभा का बहिष्कार किया गया। उपमुखिया राजेश ने साफ कहा कि सीसीएल की दोगली नीतियों ने जमीन देने वाले रैयतों की जिन्दगी नारकीय बना दिया है। मगध प्रबंधन के लालफीता शाही नये नियम का खुलासा करते हुए कहा कि प्रति एकड़ नौ लाख मुआवजा लेने से पहले सीसीएल एग्रीमेंट करवा रही है कि इस मुआवजा से हम पूरी तरह संतुष्ट हैं जबकि 2025 से पहले यह एग्रीमेंट सीसीएल नहीं करवाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.