रांची, मार्च 31 -- रांची। सीआईएल अंतर कंपनी बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीसीएल की महिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में उपविजेता बनी। महिला टीम की खिलाड़ियों में पूजा ठाकुर, संयमी निधि, मंजू देवी एवं मालती कुमारी शामिल रहीं। संयमी निधि ने महिला ओपन सिंगल्स में उपविजेता का स्थान प्राप्त किया, जबकि वेटरन पुरुष ओपन सिंगल्स में अविनाश कुमार तिवारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। सीसीएल के निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा तथा निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने खिलाड़ियों से भेंटकर उन्हें जीत की बधाई दी और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.