सीसीएल का चक्का जाम करेगी सेल समिति
रामगढ़, मई 27 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा कोलियरी रोड सेल समिति ने मंगलवार को भुरकुंडा कोलियरी प्रबंधन को पत्र लिख कर आंदोलन की चेतावनी दी है। परियोजना पदाधिकारी के नाम लिखे पत्र में समिति ने 16 मई को हुई द्विपक्षीय वार्ता का हवाला देते हुए कहा है कि प्रबंधन ने जो वायदा किया था, उसे पूरा नहीं किया है। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रबंधन की मंशा सकारात्मक नहीं है। ऐसे में सेल समिति बाध्य होकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा। इसके पहले चरण में 2 जून को भुरकुंडा कोलियरी का चक्का जाम कर कोयला और ओबी का संप्रेषण ठप करेगा। सौंपे गए पत्र में सेल समिति के गिरधारी गोप, मुकेश कुमार, रविंद्र सिंह, हरिशंकर चौधरी, रावेल एक्का, अमरेंद्र प्रसाद, प्रदीप मांझी आदि के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.