सीसीएल कारो के नए पीओ बने सुबोध कुमार
बोकारो, जुलाई 25 -- बेरमो, प्रतिनिधि। सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत कारो ओसी का नया परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार को बनाया गया है। सुबोध कुमार इससे पहले सीसीएल मगध संघमित्रा प्रक्षेत्र अंतर्गत मगध ओसी के परियोजना पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वहीं कारो के परियोजना पदाधिकारी सुधीर कुमार सिन्हा का स्थानांतरण मगध ओसी के नये परियोजना पदाधिकारी के रूप में किया गया है। मालूम हो कि कारो के नये परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार पूर्व में सीसीएल की ढोरी और बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं में खान प्रबंधन और विक्रय पदाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.