बोकारो, मई 21 -- कथारा, प्रतिनिधि। सीसीएल कथारा वाशरी में मुख्यालय रांची की सेफ्टी टीम ने निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी मामलों की जानकारी ली। वरीय प्रबंधक रोहित कुमार एवं अविनाश कुमार ने प्लांट के विभिन्न सेक्शनों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को उत्पादन और डिस्पैच कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी गंभीरता से पालन करने का निर्देश दिया। टीम ने रॉ कोल सेक्शन स्थित कोयला स्टॉक क्षेत्र का निरीक्षण कर कोयले को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्राइमरी क्रशर तक नियमित रूप से भेजने को कहा ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। इसके बाद परियोजना कार्यालय में प्लांट मैप के माध्यम से विभिन्न इकाइयों की कार्यप्रणाली एवं सुरक्षा प्रबंधन की जानकारी ली गई। यह भी पढ़ें- सीसीएल अमलो में मशीन में अगलगी को लेकर पहुंचे अधिकारी इस दौरान पीओ अमरेंद्र कुम...