बोकारो, फरवरी 7 -- कथारा। सीसीएल स्वांग वाशरी के अवार्डधारी मजदूरों ने मजदूर नेता मुमताज अंसारी के नेतृत्व में सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के समीप प्रदर्शन कर कार्रवाई के लिए पत्र सौंपा। कहा कि फर्जी तरीके से नौकरी लेने वाले व्यक्तियों द्वारा महाप्रबंधक कार्यालय में प्रदर्शन के माध्यम से प्रबंधन पर दबाव बनाने और कानूनी रूप से हो रहे कार्य को अवरुद्ध करने का काम किया जा रहा है। मुमताज अंसारी, डिवीजन सिंह व बुटकी बाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि जानकारी मिली कि एक-दो दिन पूर्व स्वांग स्लरी के बैठाए गए मजदूरों द्वारा कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया गया था वे लोग पुनः नौकरी देने का दबाव बना रहे हैं जबकि प्रदर्शन करने वाले वे सभी व्यक्ति जो फर्जी तरीके से केस संख्या-58/1992 के आधार पर सीसीएल स्वांग वाशरी और अन्य जगह नौकरी प्राप्त किए थे जिन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.