सीसीएल कथारा जीएम समक्ष भाजपा नेता ने जनसमस्याओं को रखा
बोकारो, जून 17 -- सीसीएल कथारा जीएम कार्यालय में महाप्रबंधक एकेबी सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर भाजपा नेता विक्रम पाण्डेय ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान बिजली, स्वास्थ्य एवं पेयजल से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। जीएम को अवगत कराया कि जारंगडीह क्षेत्र में पिछले लगभग 20 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जारंगडीह एवं कथारा स्थित सीसीएल संचालित अस्पतालों में चिकित्सकों, कर्मचारियों तथा आवश्यक दवाइयों की कमी का मुद्दा भी उठाया और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की मांग की। इसके अलावा क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट सहित अन्य जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की। कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित एवं प्रभावी पहल की आवश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.