सीसीएल कथारा जीएम के समक्ष रखीं समस्याएं
बोकारो, मई 8 -- कथारा, प्रतिनिधि। झिरकी विस्थापित संघर्ष ट्रस्ट समिति (यादव बस्ती) का प्रतिनिधिमंडल सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक जीएम एकेबी सिंह से उनके कार्यालय में मिला। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने स्थानीय विस्थापितों की समस्याओं से अवगत कराया। गांवों में व्याप्त पानी, बिजली, सड़क व रोजगार सहित कई ज्वलंत समस्याओं का जल्द निराकरण कराने की मांग की। समिति के अध्यक्ष विनोद यादव, सचिव छात्रधारी यादव, कोषाध्यक्ष जमुना प्रसाद यादव, भुवनेश्वर यादव, प्रकाश यादव, छत्रू यादव, नागेश्वर यादव, टिंकू यादव, छोटे सिंह, राज किशोर यादव, कुलेश्वर यादव, दिलीप यादव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.