बोकारो, अप्रैल 3 -- भंडारीदह। सीसीएल एसडीओसीएम के उत्खनन विभाग कर्मी कालीचरण मांझी को सेवानिवृत्त के बाद कैंटीन परिसर में सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी दुर्गी देवी भी थीं। पीओ शैलेश प्रसाद ने कहा की कालीचरण मांझी अपने कार्यकाल में बेहतर कार्य करते हुए सभी सहयोगी कर्मियों एवं अधिकारियों के लिए प्रिय पात्र रहे। इस दौरान पीओ ने कहा इस परियोजना में 143 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण होने से लगभग 6 वर्ष तक परियोजना का लाइफ बढ़ गया है। प्रबंधक राजीव कुमार व प्रोजेक्ट अभियंता उत्खनन कुमार अमित ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता बिनोद बिहारी चौधरी ने व संचालन मो क्यूम आलम ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.