चतरा, जनवरी 30 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में सीसीएल आविष्कार फाउंडेशन की ओर से छात्राओं के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री का वितरण फाउंडेशन के डायरेक्टर बॉबी सिंह के द्वारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय के 149 छात्राओं के बीच ज्योमेट्री बॉक्स का वितरण किया गया। बॉबी सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कही की सीसीएल विद्यार्थियों के सहयोग के लिए हमेशा उनके साथ है। उज्जवल भविष्य के लिए सीसीएल हर संभव सहयोग करेगा। 149 छात्राओं के बाद बचे हुए छात्राओं के बीच भी पठन-पाठन सामग्री का वितरण किए जाने की बात भी बॉबी सिंह ने कही। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विवेक सिंह सहित सभी विद्यालय कर्मी उपस्थित थे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.