बोकारो, अप्रैल 26 -- करगली, प्रतिनिधि। फुसरो के करगली गेट स्थित रिजनल अस्पताल के समीप में सीसीएल अर्पिता महिला मंडल रांची के निर्देशन में शुद्ध पेयजल के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई है। उद्घाटन सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाली अर्पिता महिला समिति बीएंडके की अध्यक्षा सह सीसीएल बीएंडके जीएम संजय कुमार झा की पत्नी प्रीती झा ने किया। एसओ माइनिंग क एस गैवाल और प्रीती झा ने करगली गेट की प्याऊ का उद्घाटन विद्यार्थियों व राहगीरों को पानी पिलाकर किया। प्रीती झा ने कहा कि जल जीवन का अमूल्य उपहार है। स्वच्छ जल पीने से शरीर की कई समस्याएं स्वत: ठीक हो जाती हैं। यह भी पढ़ें- अस्पताल में सत्तू व ठंडा पानी की व्यवस्था गर्मी के मौसम में जल सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। कहा कि प्यास के कारण न जाने कितने इंसान, जीव, जंतु व पक्षियों की जान तक चली जाती ह...